मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

चुनावी रैली के दौरान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प पर गोलियां चलाई गई, शूटर ढेर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाशिंगटन,। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड

ट्रम्प पर एक चुनावी रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ है। उन्हें निशाना

बनाकर गोली चलाई गई। हालांकि ट्रम्प पूरी तरह सुरक्षित हैं। ट्रम्प पर गोली

चलाने वाले हमलावर को सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने मार गिराया। घटना

भारतीय समय के मुताबिक रविवार सुबह 4 बजे हुई। तब अमेरिका में शनिवार शाम

6:30 बजे का समय था।

पेंसिल्वेनिया के बटलर में रैली के दौरान मंच

से बोलते समय ट्रम्प पर निशाना साधकर कई गोलियां चलाई गई। इस दौरान ट्रम्प

ने अपने दाहिने कान पर हाथ रखा और नीचे झुक गए। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत

ट्रम्प को संभाला। ट्रम्प के चेहरे और कान पर खून नजर आया। शूटर को

सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया। सुरक्षाकर्मी ट्रम्प को मंच से उतार कर

वहां से ले गए।

घटना के बाद अफरातफरी के बीच ट्रम्प को कड़े

सुरक्षा घेरे में जाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ट्रंप के

कान से खून बहता देखा ज सकता है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक ट्रंप

सुरक्षित हैं। इस घटना की चौतरफा निंदा की जा रही है। बाइडन, कमला हैरिस,

पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने घटना की निंदा करते हुए साफ कहा कि अमेरिकी समाज

में हिंसा की कोई जगह नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें