मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

जेपी नड्डा ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता अभियान की समीक्षा की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। बिहार के एक दिवसीय दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा शनिवार को पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से नड्‌डा सीधे सप्तमूर्ति पहुंचे, जहां माल्यार्पण करने के बाद वे सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां भाजपा के सांसदाें, विधायकाें एवं एमएलसी के साथ उन्होंने बैठक की। बैठक में अगले साल 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की सदस्यता अभियान की समीक्षा की।भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा ने 25 लाख ऑनलाइन सदस्यता और लगभग 14 लाख मैनुअल सदस्यता को पार कर लिया है। कुल मिलाकर सदस्यता लगभग 40 लाख हो गई है।इससे पूर्व पटना एयरपाेर्ट पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री-सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत पार्टी के कई सांसदों व विधायकों ने उनका स्वागत किया। उनके स्वागत में पटना हवाई अड्डे से लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय तक की सड़कें पार्टी के पोस्टर, बैनर और झंडों से पटी थीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें