मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:27 · नई दिल्ली संस्करण

मगही साहित्य-संस्कृति के प्रतिबद्ध विभूतियों का समारोहपूर्वक सम्मान संपन्न।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नवादा,। समाजसेवी युगल किशोर मिश्र की पुण्यतिथि पर रविवार को कोशिश

फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में वैसे प्रतिबद्ध विभूतियों को

युगल किशोर मिश्र स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया, जो लोक भाषा मगही और

जन सरोकार संस्कृति के संरक्षण के लिए लोग निष्ठापूर्वक संकल्पित हैं। यह

राज्य स्तरीय सम्मान समारोह शहर के बुधौल स्थित वीणापाणि उच्च माध्यमिक

विद्यालय में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अपर

समाहर्ता चंद्रशेखर आजाद,कोशिश फाउंडेशन के अध्यक्ष वीणा कुमारी मिश्रा ने

दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसके बाद युगलकिशोर मिश्रा के चित्र पर पुष्प

अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए अतिथियों और साहित्यकारों श्रद्धांजलि

अर्पित की।

अपर समाहर्ता चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मगही भाषा को

संरक्षित करने की जरूरत है।उन्होंने मगही भाषा में सभी को संबोधित किया और

कहा कि मगही और संस्कृति धरोहर की रक्षा के लिए जो भी प्रशासनिक स्तर मदद

चाहिए मैं उसमें आप सभी की मदद करूंगा।आपको मेरे कार्यालय में मुझसे जुड़ा

कोई काम हो तो आप आए और मगही में ही अपनी समस्या रखें मैं आपकी मदद हरसंभव

करने का प्रयास करूंगा।

उन्होंने कहा कि नवादा जिला में मुझे दो बार

काम करने का अवसर मिला हैं पहला कार्यकाल रजौली में अनुमंडल पदाधिकारी के

रूप और वर्तमान में नवादा के अपर समाहर्ता के रूप में काम करने का अवसर

मिला है ।इसके पहले रजौली अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में धरोहर संरक्षण के

दिशा में हमने सप्त ऋषि पहाड़ियों में से याज्ञवल्य ऋषि और लोमस ऋषि

पहाड़ियों पर अवैध उत्खनन के खिलाफ वहां एकजुट हुए लोगों मदद किया और वह

मामला हाईकोर्ट गया, जिसके बाद दो ऋषि पहाड़ियों को बचाने का फैसला आया

हैं।

कार्यक्रम में संस्कार गीत, पारंपरिक होली, चैता, निर्गुण,

प्रात काली, बारहमासा, चौमासा, मर्सिया, विषैली, सूफ़ी संगीत, झरनी, झूमर,

बिरहा, पासवानी गीत इत्यादि गीतों में माहिर गायकों ने एक से बढ़कर एक

प्रस्तुति दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें