मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

रीवा में कुत्तों ने नोंचा नवजात का शव, फेंकने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रीवा में कुत्तों ने नोंचा नवजात का शव, फेंकने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

रीवा। रीवा के सेमरिया थाना इलाके के कुलैरा गांव में शुक्रवार सुबहकुत्ते एक नवजात के शव काे नाेंच रहे थे। लाेगाें ने जब यह दृश्य देखा ताे तुरंत ही कुत्ताें काे दूर भगाया और पुलिस काे सूचना दी। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस मामला दर्ज कर नवजात काे फेंकने वालाें की तलाश में जुट गई है।सेमरिया थाना प्रभारी श्रृंगेश राजपूत ने बताया कि, नवजात का शव दो-तीन दिन पुराना है। उसका एक पैर नहीं है। इसे पोस्टमॉर्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर परिजन का भी पता लगा रहे हैं। अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल की जा रही है। पुलिस आरोपी तक जल्द पहुंचने का प्रयास कर रही है। बच्चे के परिजन का जल्द पता लगा लिया जाएगा। गाैरतलब है कि इससे पहले भी रीवा के संजय गांधी अस्पताल में एक महीने पहले एक नवजात बच्ची का शव कुत्तों का निवाला बना लिया था। यह घटना अस्पताल के सिटी स्कैन सेंटर के पीछे हॉल में देखने को मिली थी। इस घटना के प्रकाश में आने के बाद अस्पताल में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें