मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

डोडा में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सैन्य अधिकारी समेत चार जवान बलिदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जम्मू, । जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ हुई

मुठभेड़ में एक अधिकारी समेत चार जवान बलिदान हो गए। यह मुठभेड़ कल शाम

जम्मू संभाग के डोडा से 300 किलोमीटर दूर गांव कोटी के शिया धार चौंढ माता

वन क्षेत्र में हुई।

एक अधिकारी के अनुसार, मुठभेड़ में एक सैन्य

अधिकारी समेत पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों की गंभीर हालत में

अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक अधिकारी समेत चार जवानों का

बलिदान हो गया। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है। घटनास्थल पर

अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा गया।

इस अधिकारी के अनुसार, मुठभेड़

तब शुरू हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान

समूह के जवानों ने शाम करीब 7ः45 बजे वन क्षेत्र में संयुक्त घेराबंदी कर

तलाशी अभियान शुरू किया।

सेना की ह्वाइट नाइट कोर ने रात को एक्स पर

पोस्ट में लिखा, ''विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर सेना और पुलिस की ओर

से डोडा के उत्तर में सामान्य क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान जारी था। रात

लगभग 9 बजे आतंकियों से संपर्क स्थापित हुआ, जिसके बाद भारी गोलीबारी हुई।

अतिरिक्त सैनिकों को इलाके में भेजा गया है।

सनद रहे उत्तरी कश्मीर

के कुपवाड़ा में 24 घंटे पहले सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया

था। मारे गए तीनों आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए

हैं। नियंत्रण रेखा के पास हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी बड़े हमले की

तैयारी में थे। पुलिस और सेना के सतर्क जवानों ने उनके नापाक इरादों को

मिट्टी में मिला दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें