मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

नक्सली भत्ता नहीं मिलने से डॉक्टरों ने मारे गए नक्सलियों का पोस्टमार्टम करने से किया इंकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नक्सली भत्ता नहीं मिलने से डॉक्टरों ने मारे गए नक्सलियों का पोस्टमार्टम करने से किया इंकार

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला अस्पताल के डाक्टरों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बीते 9 महीने से नक्सल प्रोत्साहन क्षेत्र भत्ता (सीआरएमसी) नहीं मिलने से आक्रोशित डॉक्टरों ने अपना विरोध दर्ज करवाते हुए साेमवार काे मारे गए नक्सलियों का पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया ।उल्लेखनीय है कि नक्सल प्रोत्साहन क्षेत्र भत्ता नहीं मिलने से डॉक्टरों में लंबे समय से पनप रहा गुस्सा आज बुधवार को फूट पड़ा, जब 22 सितंबर को अबूझमाड़ में मारे गए दो सेंट्रल कमेटी के सदस्यों के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। डॉक्टरों ने एकजुट होकर पोस्टमार्टम से इंकार करते हुए बीते 9 महीने से अटके नक्सली भत्ते को देने की मांग पर अड़ गए।नारायणपुर जिला अस्पताल में मेडिकल अधिकारी के तौर पर पदस्थ डॉ. हिमांशु सिन्हा ने आज बुधवार काे बताया कि नक्सल क्षेत्र प्रोत्साहन भत्ता (सीआरएमसी) बीते नौ महीने से हमें नहीं मिला है। जनवरी 2025 से आज तक यह नहीं मिला है। प्रदेश की साय सरकार का दावा है कि काम जल्द से जल्द किया जाता है, यह बात हमारे भत्ते को लेकर भी अमल में लाया जाए, और हमें जल्द से जल्द भत्ते का भुगतान किया जावे।नारायणपुर सीएमएचओ एसएस. राज ने बताया कि डॉक्टरों ने नक्सली भत्ता नहीं मिलने की बात कही है, इस पर उन्हे बताया गया कि यह राज्य स्तरीय मामला है। अक्टूबर-नवंबर में बजट का आवंटन हो जाएगा, एक हफ्ते के भीतर भुगतान कर दिया जाएगा। इस आश्वासन पर डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम शुरू कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें