मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर चिकित्सकों ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अररिया, । फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में बीती देर रात मरीज के

मौत के बाद परिजनों की ओर से किए गए हंगामे और चिकित्सकों के साथ

दुर्व्यवहार को लेकर अस्पताल के चिकित्सकों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर

दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। डॉक्टरों ने प्रशासन पर भी उचित सहयोग

नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए 24 घंटे के अंदर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर

कार्यवाही करने की मांग की है ।कार्रवाई नहीं होने पर चिकित्सकों ने

अनुमंडलीय अस्पताल से ड्यूटी छोड़ जिला में अपना योगदान देने की धमकी दी है

और इसके लिए प्रशासन को जिम्मेवार होने की बात कही।

फारबिसगंज

अनुमंडलीय अस्पताल केउपाधीक्षक डाॅ.के. एन.सिंह ने कहा कि रात की घटना को

लेकर बैठक की गई है, जिसमें इस घटनाक्रम पर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श

किया गया।

उल्लेखनीय हो कि गुरुवार की देर रात एक साथ दो-दो मरीजों

की मौत के बाद अस्पताल परिसर में हुए हंगामा के चलते रातभर इमरजेंसी सेवा

बाधित रही,जिससे अन्य मरीज और परिजन परेशान रहे।अस्पताल के चिकित्सकों ने

रात का पूरा वाकया अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात

कही,जिसके आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

उल्लेखनीय हो कि

नरपतगंज प्रखंड के मिरदौल पंचायत के वार्ड संख्या 6 निवासी स्व.जय प्रकाश

यादव की 18 वर्षीय पुत्री व उच्च विद्यालय के कक्षा नवमी की छात्रा सर्पदंश

की शिकार रीमा कुमारी की समुचित इलाज़ नहीं होने के कारण मौत हो गई

थी।वहीं दूसरी ओर भागकोहलिया पंचायत के चौरा परवाहा गांव के वार्ड संख्या

13 निवासी 83 वर्षीय मो.उमर हुसैन को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया

था।जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बुजुर्ग को मृत

घोषित कर दिया था,जिस पर परिजनों ने जमकर रात में हंगामा मचाया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें