मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:02 · नई दिल्ली संस्करण

राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र में डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र में डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कीपटना,, 02 मार्च । राजधानी पटना में पीरबहोर थाना क्षेत्र में एक डेंटिस्ट ने बुधवार देर रात आत्महत्या कर ली है। उसकी लाश फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली है। सुसाइड करने वाले डेंटिस्ट का नाम अफजाल अली है। पटना कॉलेज के सामने ये अपनी क्लीनिक चला रहे थे।डेंटिस्ट का घर सब्जीबाग के दर्जी टाेला इलाके में है। तीन फ्लोर वाले घर में एक स्टाेर रूम है और इसी में फांसी का फंदा बनाकर 32 साल के डॉक्टर अफजाल अली झूल गए।परिवार के सदस्य ने ही पीरबहोर थाना को कॉल कर जानकारी दी। तब पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। इसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए पीएसीएच भेज दिया।थानेदार सबीह उल हक ने बताया कि इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है। थानेदार के अनुसार इस सुसाइड के पीछे की वजह पत्नी से हुआ विवाद है।पुलिस के अनुसार उनकी एक शादी पहले हुई थी। पर वह उन्हें छोड़कर चली गई। एक-डेढ़ महीने पहले ही डाॅ. अफजाल ने दूसरी शादी की थी। जाे लव मैरेज हुई थी। शादी के बाद दाेनाें के बीच विवाद गहराने लगा। इसी कारण दूसरी पत्नी भी उन्हें छोड़कर चली गई। इस कारण वो मानसिक तनाव में रह रहे थे। घर में परिवार के लाेगाें के मौजूद होने के बावजूद वो रात में स्टाेर रूम गए। इसके बाद फांसी लगा सुसाइड कर लिया।डॉ. अफजाल तीन भाइयों में सबसे छाेटे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें