मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

दो ट्रकों में हुई टक्कर, ड्राइवर की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

किशनगंज। जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के एनएच-327 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार दो ट्रैकों के आमने-सामने जबरदस्त टक्कर होने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना कोचाधामन थाना क्षेत्र के महादेवदिघी के समीप एनएच 327 पर मंगलवार काे हुई है।जानकारी के अनुसार कोचाधामन थाना क्षेत्र के महादेवदिघी के समीप एनएच 327 पर तेज रफ्तार दो ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई है, जिसमें आमने सामने दो ट्रकों के भिड़त हो जाने से दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे में क्षतिग्रस्त हुए दोनों ट्रकों में से एक ट्रक में गिट्टी लदा हुआ है। इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति झारखंड का रहनेवाला बताया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर कोचाधामन थाना पुलिस भी पहुंच गई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर सड़क के साइड करवा दिया गया है, जिससे यातायात पुनः शुरू हो गई है। इस मामले में पुलिस आगे की करवाई में जुट गई है।कोचाधामन थानाध्यक्ष राजा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक व्यक्ति की मौत हुई है। बाकी अबतक किसी की घायल होने की सूचना प्राप्त नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें