मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

डीएमके ने टीवीके नेता आधव अर्जुन के बयान पर उठाए, कहा- 'गैर-जिम्मेदाराना आरोप नहीं टिकेंगे'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

चेन्नई। तमिलनाडु के करूर में अभिनेता-राजनेता विजय की रैली में हुई भगदड़ को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। द्रविड़ मुनेत्र कढ़गम (डीएमके) के प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने टीवीके नेता आधव अर्जुन के बयान पर ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि गैर-जिम्मेदाराना आरोप नहीं टिकने वाले हैं।

डीएमके प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने आईएएनएस से बातचीत में टीवीके नेता आधव अर्जुन के आरोपों को 'बेबुनियाद' और 'जिम्मेदारी से भागने की कोशिश' करार दिया। उन्होंने कहा कि टीवीके तमिलनाडु के लोगों के गुस्से से डर रही है।

सरवनन अन्नादुरई ने कहा, "वे (टीवीके) सोचते हैं कि डीएमके पर षड्यंत्र का आरोप लगाकर अपनी जिम्मेदारी से बच सकते हैं। तमिलनाडु में अनगिनत रैलियां हुई हैं। दो दिन पहले भी रैली हुई थी, लेकिन ऐसी लापरवाही नहीं हुई। पुलिस या डीएमके के खिलाफ इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना आरोप टिकने वाले नहीं हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "वे (टीवीके) तमिलनाडु के लोगों के गुस्से से डर रहे हैं।

इसलिए वे सोचते हैं कि ऐसे बेतुके आरोप लगाकर वे अपना मनोबल बढ़ा सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होगा। राजनीति में यह तरीका काम नहीं करता। टीवीके को अपनी लापरवाही स्वीकार करनी चाहिए।"

बता दें कि तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) की चुनावी रैली में हुई भगदड़ में अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है।

वेलुसामीपुरम निवासी एक महिला की रविवार देर रात मौत हुई। इससे मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 41 पहुंच गया।

रैली के बाद महिला लापता हो गई थीं। बाद में उनके रिश्तेदारों को पता चला कि उन्हें करूर सरकारी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

इस बीच, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तमिलनाडु के करूर में भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और टीवीके पार्टी के अध्यक्ष विजय से फोन पर बात की है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें