मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

डीएम ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, राहत कार्यों का लिया जायजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्णिया। पूर्णिया के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने मंगलवार को बायसी अनुमंडल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बायसी प्रखंड के परमान नदी किनारे स्थित हाथीबंधा और रिजवान टोला का निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। अजासा मौवाया गांव में पीड़ितों से मुलाकात कर सूखा राशन वितरण किया और मेडिकल कैंप का निरीक्षण किया।इसके बाद डीएम ने अमौर और वैसा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। वैसा में एसएच 99 के डायवर्सन में कटाव देख नाराजगी जताई और संवेदक को दो दिन में मरम्मत का निर्देश दिया। शिशाबाड़ी में भी राशन वितरण और मेडिकल कैंप का जायजा लिया।डीएम ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण तेजी से पूरा करने और लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बायसी में निर्माणाधीन सीएचसी का भी निरीक्षण किया और कार्य में तेजी लाने को कहा। इस दौरान अपर समाहर्ता, एसडीओ बायसी समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें