मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

डीएम और एसपी ने मंडलकारा का निरीक्षण कर दिए सुरक्षा और सुविधाओं में सुधार के निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कटिहार। जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार सुबह मंडल कारा का निरीक्षण किया और जेल की सुरक्षा व्यवस्था, सुविधाओं और साफ-सफाई का जायजा लिया।लगभग दो घंटे की निरीक्षण के दौरान, उन्होंने कैदियों के लिए मूलभूत सुविधाएं जैसे कि शुद्ध पेयजल, शौचालय, स्नानागार, रसोई घर, कैदीवार्ड, बीमार कैदियों के स्वास्थ्य उपचार की सुविधा का जायजा लिया। उन्होंने जेल के पुरुष और महिला वार्ड की तलाशी ली और एक मोबाइल फोन और एक हाफ ब्लेड बरामद किया।जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जेल के अंदर विभिन्न वार्डों की तलाशी ली और मुलाकातियों की व्यवस्था, बंदियों की क्षमता और संख्या, मेडिकल वार्ड में उपचार की व्यवस्था, भोजन आदि की व्यवस्था सहित साफ-सफाई का जायजा लिया।उन्होंने जेल सुपरिटेंडेंट को निर्देश दिया कि बंदियों के बीच रचनात्मक गतिविधियां कराई जाएं, ताकि उनके जीवन में बदलाव आए। जिला पदाधिकारी ने जेल के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जेल की सुरक्षा और सुविधाओं में कोई कमी न होने पाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें