मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:27 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी डीएम ने चकिया में लिपिक को सस्पेंड तो विधुत कार्यपालक सहायक को किया सेवा मुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण ।डीएम सौरभ जोरवाल ने चकिया अनुमंडल कार्यालय में

पदस्थापित निम्न वर्गीय लिपिक मनीष कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। वही

विद्युत् विभाग के कार्यपालक सहायक नासिर हुसैन को सेवा मुक्त कर दिया गया

है।डीएम की इस कार्यवाही के बाद कार्यो में शिथिलता व अनुशासनहीनता बरतने

वाले कर्मियो में हडकंप मचा हुआ है।

बताया गया है कि चकिया अनुमंडल

में पदस्थापित लिपिक मनीष कुमार पर कार्य में शिथिलता बरतने, कार्यों के

ससमय निष्पादन में आना-कानी करने, अनाधिकृत रूप से कार्यालय से गायब रहने

को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी चकिया के द्वारा पूर्व में तीन बार स्पष्टीकरण

किया जा चुका था, जिसका जवाब संतोषजनक नहीं मिलने और उनके कार्य शैली में

भी कोई सुधार नहीं दिखने के बाद चकिया एसडीओ चकिया की अनुशंसा पर सोमवार

को डीएम ने मनीष कुमार को सस्पेंड करते हुए इन पर विभागीय कार्रवाई की

अनुशंसा की है।

निलंबन अवधि के दौरान इनका मुख्यालय तेतरिया प्रखंड

कार्यालय को बनाया गया है। डीएम ने दूसरी कारवाई विद्युत आपूर्ति अवर

प्रमंडल मोतिहारी में संविदा पर नियोजित कार्यपालक सहायक नासिर हुसैन के

विरूद्ध करते हुए उनकी सेवा को समाप्त कर दी है। इन पर भी अनुशासनहीनता,

नियुक्ति एवं प्रभार ग्रहण करने में कार्यालय को गुमराह करने तथा अपराधिक

मामले लंबित होने संबंधी तथ्य छुपाने का आरोप था।

बताया गया है कि

पूर्व में इसको लेकर नासीर से स्पष्टीकरण किया गया था। जिसका जबाब नासीर

हुसैन संतोषजनक नहीं दे पाये। जिसके बाद कार्यपालक अभियंता की अनुशंसा पर

डीएम ने नासिर हुसैन को सोमवार को सेवामुक्त कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें