मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा में प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा। नवादा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अप्रैल को पहुंच रहे हैं। नवादा-नारदीगंज रोड स्थित कुंती नगर में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के मैदान में पीएम मोदी एनडीए के द्वारा आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे । एनडीए के भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह दूसरा अवसर है, जब प्रधानमंत्री नवादा पहुंच कर लोगों को संबोधित करेंगे। इसके पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे गिरिराज सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया था।

पीएम के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ गया है। रामनवमी से पहले मोदी नवादा से हुंकार भरेंगे और अपने प्रत्याशी के लिए जीत का भी दावा करेंगे।

मगध व जिला के तमाम अधिकारी बुधवार को मोदी के स्थल पर जाकर जायजा ली हैं। जिस स्थल पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम होगा। उस स्थल का जायजा अधिकारियों के द्वारा लिया जा रहा है और लोगों से चुनावी रैली में शामिल होने की अपील की गई है। 7 अप्रैल को 11 बजे कुंती नगर के मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होने जा रहा है।

इस कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिख रहे हैं मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के निदेशक डॉक्टर अनुज कुमार के साथ अधिकारियों ने सभा स्थल की विस्तृत जानकारी प्राप्त की इस अवसर पर प्रभारी डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अधिकारियों के विशेष निर्देश दिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें