मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ कटाव से प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

किशनगंज। बीते दिनों लगातार हो रही बारिश के कारण नदिया तूफान पर रही जिसके कारण ठाकुरगंज प्रखंड के भोलमारा पंचायत अंतर्गत नदी किनारे बसे गांव वार्ड नंबर 14 रूपादाह गांव का कटाव तेजी से होने लगा।पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य कुमार गणेश ने बताया कि ठाकुरगंज के रूपादाहा गांव में तकरीबन 20 परिवार नदी कटाव से प्रभावित होकर विस्थापित हुए हैं। जिला प्रशासन द्वारा राहत बचाव कार्य करवाया जा रहा है, जिसको लेकर सोमवार को जिलांतर्गत पौआखाली थाना क्षेत्र में जिलाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से बाढ़ कटाव से प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया और कटाव क्षेत्र की स्थिति का बारीकी से आकलन किया गया। कटाव की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और बचाव दल को जरूरी कदम उठाने के दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सामुदायिक रसोई का भी निरीक्षण किया गया, जहां बाढ़ से प्रभावित पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी।निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता, सफाई व्यवस्था और आपूर्ति की स्थिति की जांच की और यह सुनिश्चित किया कि प्रभावित लोगों को समय-समय पर और पर्याप्त मात्रा में भोजन उपलब्ध हो रहा है तथा अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि राहत कार्यों में कोई कमी न रहे और पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए। निरीक्षण के दौरान मौके पर ठाकुरगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली, ठाकुरगंज अंचलाधिकारी सुचिता कुमारी, ठाकुरगंज एसडीपीओ मंगलेश सिंह, ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मकसूद अशरफी, पौआखाली थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें