मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

फांसी घर मामला : दिल्ली विधानसभा में आज कुछ ही लोगों के प्रवेश की अनुमति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फांसी घर मामला : दिल्ली विधानसभा में आज कुछ ही लोगों के प्रवेश की अनुमति

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में विशेषाधिकार समिति की बैठक में फांसी घर मामले पर चर्चा के दौरान शुक्रवार को कुछ ही लोगों के प्रवेश की अनुमति दी गयी।दिल्ली विधानसभा परिसर में आज विशेषाधिकार समिति के सदस्यों, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्यमंत्री/मंत्रियों, मुख्य सचेतक, नेता प्रतिपक्ष और (जिन लोगों को समन जारी है) को प्रवेश की अनुमति दी गयी। विशेषाधिकार समिति ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल और पूर्व मंत्री राखी बिड़ला को समन जारी किया हुआ है।यह निर्देश दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के जरिए जारी किया गया है। इसकी जानकारी आज विधानसभा सचिव रंजीत सिंह ने दी।निर्देशों के मुताबिक, आज विशेषाधिकार समिति द्वारा राष्ट्रीय महत्व के एक अत्यंत संवेदनशील मामले की सुनवाई निर्धारित है। साथ ही कुछ सदस्यों द्वारा मीडिया में किए गए पोस्ट के कारण अव्यवस्था उत्पन्न होने की गंभीर आशंका और खतरा भी है।इसके अतिरिक्त अध्यक्ष ने यह भी निर्देश दिया है कि यदि कोई सदस्य/व्यक्ति विधानसभा परिसर में ऐसी किसी गतिविधि में संलग्न पाया जाता है जिससे विधानसभा सचिवालय के कार्य या समिति की कार्यवाही में बाधा या व्यवधान उत्पन्न हो, तो उसके विरुद्ध विशेषाधिकार हनन तथा अवमानना की कार्यवाही की जाएगी। अतः सदस्यों से अनुरोध है कि वे अध्यक्ष के निर्देशों का पालन करें और सहयोग प्रदान करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें