मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

महिपालपुर में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाज़ारी का भंडाफोड़, तीन आरोपित गिरफ्तार, 74 सिलेंडर बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महिपालपुर में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाज़ारी का भंडाफोड़, तीन आरोपित गिरफ्तार, 74 सिलेंडर बरामद

नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) टीम ने महिपालपुर इलाके में पिछले तीन वर्षों से चल रहे एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी और कालाबाज़ारी के रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की निशानदेही पर 74 एलपीजी सिलेंडर, गैस ट्रांसफर उपकरण, तौल मशीनें और एक वाहन बरामद किया है।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कृष्णा (33), दिनेश साहू (46) और मिथिलेश (39) के रूप में हुई है। तीनों आरोपित कई वर्षों से दिल्ली में रह रहे हैं और महिपालपुर इलाके में अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई कर कालाबाज़ारी कर रहे थे।पुलिस उपायुक्त अमित गोयल के अनुसार, एएटीएस टीम को सूचना मिली थी कि महिपालपुर स्थित एक मकान में बड़ी मात्रा में एलपीजी सिलेंडर अवैध रूप से जमा किए गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर तीनों आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान 70 घरेलू और 4 कमर्शियल सहित कुल 74 सिलेंडर बरामद किए गए।जांच में यह भी सामने आया कि आरोपित बिना किसी वैध लाइसेंस के सिलेंडरों की सप्लाई करते थे। अधिक मुनाफा कमाने के लिए वे भरे हुए सिलेंडरों से गैस निकालकर खाली सिलेंडरों में भरते और फिर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचते थे। इसके लिए मेटल पाइप और तौल मशीनों का इस्तेमाल किया जाता था।पुलिस के अनुसार, सिलेंडरों की ढुलाई के लिए आरोपित टाटा ऐस गोल्ड वाहन का इस्तेमाल करते थे और अवैध स्टॉक रखने के लिए किराए पर कमरा लिया हुआ था।इस मामले में वसंत कुंज नॉर्थ थाना में आवश्यक वस्तु अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें