मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने रविवार को विद्याधर नगर स्थित ब्रह्माकुमारी निवास में आयोजित रक्तदान अभियान-2025 का शुभारंभ किया। यह आयोजन विश्व बंधुत्व दिवस और पूज्य राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति को समर्पित था।शिविर का शुभारंभ करते हुए उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर सम्मान प्राप्त कर रहा है और वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ विश्व बंधुत्व को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने रक्तदान को "महादान" बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है।दीया कुमारी ने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद किसी के लिए नई सांस बन सकती है। उन्होंने इस भ्रांति को भी दूर किया कि रक्तदान से शरीर कमजोर होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह न केवल सुरक्षित है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए लाभकारी भी है। उन्होंने समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया और विशेष रूप से युवाओं तथा महिलाओं से इसमें सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं और ब्रह्माकुमारी परिवार का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके प्रयासों से यह जनहित का अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें