मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में 14 नवंबर को फिर मनेगी दीपावली: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में 14 नवंबर को फिर मनेगी दीपावली: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में सीटों को लेकर उभरे विवाद के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी दल उत्साहित हैं। एनडीए में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने मंगलवार को महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महागठबंधन में तो इस चुनाव में 243 सीटों पर 255 से ज्यादा उम्मीदवार उतर गए हैं।

उन्होंने साफ कहा कि राजनीति में कोई दोस्ताना संघर्ष नहीं होता है।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि एनडीए ने सौहार्दपूर्ण तरीके से न केवल सीट बंटवारा किया बल्कि चुनावी मैदान में उम्मीदवार भी उतार दिए। अब चुनावी प्रचार भी शुरू हो गया है जबकि दूसरी ओर महागठबंधन में अभी तक उम्मीदवार तय नहीं हो सके हैं।

उन्होंने कहा कि आज मंगलवार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रचार अभियान में आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए अपने विकास कार्यों को लेकर चुनावी मैदान में जा रही है और बिहार की जनता एनडीए को आशीर्वाद देने को भी तैयार है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता ने कहा कि एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है।

उल्लेखनीय है कि इस विधानसभा चुनाव में एनडीए की ओर से जदयू और भाजपा 100-101 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिली हैं। बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें