मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

विकिपीडिया को न्यूज एजेंसी से संबंधित मानहानि वाले कंटेंट हटाने का निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विकिपीडिया को न्यूज एजेंसी से संबंधित मानहानि वाले कंटेंट हटाने का निर्देश

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने एक न्यूज एजेंसी के बारे में प्रोपेगेंडा टूल करने वाली सूचना संपादित करने वाले हिस्से को हटाने का विकिपीडिया को निर्देश देने वाली सिंगल बेंच के आदेश पर मुहर लगा दी है। जस्टिस प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता वाली बेंच ने संबंधित न्यूज एजेंसी के पेज पर किसी भी संपादन पर लगी रोक के सिंगल बेंच के आदेश पर रोक लगा दी है।डिवीजन बेंच ने कहा कि विकिपीडिया संबंधित न्यूज एजेंसी से संबंधित मानहानि वाले कंटेंट हटाएगी। कोर्ट ने कहा कि अगर संबंधित न्यूज एजेंसी के बारे में फिर इसी तरह का मानहानि वाला कंटेंट संपादित किया जाता है और न्यूज एजेंसी इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत करती है तो विकिपीडिया इस पर कानून के मुताबिक तुरंत कार्रवाई करेगा।जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की सिंगल बेंच ने दो अप्रैल को विकिपीडिया को निर्देश दिया था कि वो न्यूज एजेंसी के बारे में प्रोपेगेंडा टूल करने वाली सूचना संपादित करने वाले हिस्से को हटाए। ये आदेश दिया था। पांच सितंबर, 2024 को सिंगल बेंच ने विकिपीडिया के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का नोटिस जारी किया था। सिंगल बेंच ने कहा था कि अगर आगे कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं होगा तो हम कड़ाई से निपटेंगे। न्यूज एजेंसी ने आरोप लगाया था कि विकिपीडिया वेबसाइट पर उनके बारे में सूचना दी गई है कि वो सरकार का प्रोपेगैंडा टूल है। इस पर हाई कोर्ट ने विकिपीडिया को आदेश दिया था कि वो इस सूचना को लिखने वाले यूजर का खुलासा करें लेकिन विकिपीडिया ने यूजर का खुलासा नहीं किया।हाई कोर्ट ने जुलाई 2024 में विकिपीडिया को नोटिस भेजकर कहा था कि आपको न्यूज एजेंसी का विवरण संपादित करने वाले का नाम बताना चाहिए। अगर आप नाम नहीं बताएंगे तो न्यूज एजेंसी की ओर से दाखिल याचिका में उसका पक्ष कैसे जाना जा सकता है। हाई कोर्ट ने ये तब कहा था जब विकीपीडिया ने कहा कि कोर्ट का नोटिस तामील करने की सूचना संबंधित न्यूज एजेंसी को दी जाएगी लेकिन इसमें यूजर की पहचान की जानकारी नहीं होगी। ऐसा होने पर यूजर्स की गोपनीयता सार्वजनिक नहीं होगी और कोर्ट को संबंधित यूजर्स की पूरी जानकारी भी मिल जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें