मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के लाहौरी गेट में नकली सिगरेट का बड़ा भंडाफोड़, 3.50 लाख से अधिक सिगरेट स्टिक बरामद, दाे गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली के लाहौरी गेट में नकली सिगरेट का बड़ा भंडाफोड़, 3.50 लाख से अधिक सिगरेट स्टिक बरामद, दाे गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तरी जिले के लाहौरी गेट इलाके में जिले की डीआईयू टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ठिकानों से करीब 3.50 लाख नकली सिगरेट स्टिक बरामद की हैं। पुलिस टीम ने इस संबंध में दो आरोपित रामजीत उर्फ विजय और अंकित को मौके से ही गिरफ्तार किया। यह लोग नामी ब्रांड—गोल्ड फ्लेक, मार्लबोरो, मैनचेस्टर, बेंसन एंड हेजेस, फोर स्क्वॉयर, कैवेंडर्स और अमेरिकन टोबैको की नकली सिगरेट को असली बताकर बेच रहे थे।उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त राजा बंथिया ने रविवार सुबह बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एसआई देवेंद्र अंटिल और एसआई प्रभास कुमार की टीम ने कई दिनों तक सादी वर्दी में रेकी कर पुख्ता जानकारी जुटाई। खुफिया जानकारी की पुष्टि के बाद पुलिस ने कुचा शिव मंदिर, नया बांस स्थित दो घरों में पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध स्टॉक जब्त किया। पुलिस ने मौके से 10 से अधिक बोरियों में पैक हजारों स्टिक बरामद कीं। जिनमें गोल्ड फ्लेक की 24,800, मार्लबोरो की 1,02,000 और मैनचेस्टर यू.के. की 70,000 स्टिक शामिल हैं।छापेमारी के दौरान फोर स्क्वॉयर, बेंसन एंड हेजेस, कैवेंडर्स, ऐसा लाइट, पेरिस, विन, मोंड एप्पल, डीजे रम ब्लैक, पाइन और गोदाम ग्राम जैसी ब्रांडिंग वाले नकली पैकेट भी पुलिस को मिले।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें