मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के आठ सांसदों के बीच मंत्रालय का हुआ बंटवारा -चिराग को फूड प्रोसेसिंग, मांझी को एमएसएमई,ललन को पंचायती और गिरिराज को टेक्सटाइल का जिम्मा

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
बिहार के आठ सांसदों के बीच मंत्रालय का हुआ बंटवारा  -चिराग को फूड प्रोसेसिंग, मांझी को एमएसएमई,ललन को पंचायती और गिरिराज को टेक्सटाइल का जिम्मा

बिहार के आठ सांसदों के बीच मंत्रालय का हुआ बंटवारा

-चिराग को फूड प्रोसेसिंग, मांझी को एमएसएमई,ललन को पंचायती और गिरिराज को टेक्सटाइल का जिम्मा

पटना।मोदी सरकार के विभागों का बंटवारा सोमवार को किया गया। इसमें चिराग पासवान को फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय दिया गया है। मांझी को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय मिला है। बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह को टेक्सटाइल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को पंचायती राज और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। नित्यानंद राय को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री, रामनाथ ठाकुर को कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री, सतीश चंद्र दुबे को खनिज और कोयला राज्यमंत्री, राज भूषण चौधरी को जल शक्ति राज्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।चिराग पासवान को वही मंत्रालय दिया गया है, जो उनके चाचा पशुपति कुमार पारस को जिम्मेदारी दी गई थी।गिरिराज सिंह को 2014 के मोदी कार्यकाल में केंद्र में राज्य मंत्री बनाया गया था। वहीं 2019 में इन्हें पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग का मंत्रालय दिया गया था।इस बार रेल मंत्रालय अश्विनी वैष्णव के पास गया है। इस्पात मंत्रालय पहले चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान के पास था। इसलिए उम्मीद जताई जा रही थी कि चिराग को इस विभाग का जिम्मा दिया जा सकता है।नरेंद्र मोदी सरकार 3.0 में बिहार से 8 सांसदों को मंत्री बनाया गया है। इसमें दो भूमिहार, दो दलित, एक यादव, एक ईबीसी, एक ब्राह्मण और एक मल्लाह जाति से हैं। मोदी सरकार में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी राजपूत जाति के सांसद को मंत्रालय में जगह नहीं दी गई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नए मंत्रिमंडल के बीच मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। बता दें कि देश में तीसरी बार पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्रीय मंत्रिमंडल में बिहार से किसे जगह मिलेगी, यह तस्वीर भी अब साफ हो गई है। ताजा जानकारी के अनुसार, बिहार के मंत्रियों को उनके मंत्रालय भी दे दिए गए हैं। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, चिराग पासवान को फूड प्रोसेसिंग और जीतन राम मांझी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय दिया गया है।मोदी 3.0 में बिहार से कुल आठ नेताओं को जगह मिली है। इन सभी नेताओं ने शपथ ग्रहण भी कर ली है। दरअसल, रविवार को ही राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। शपथ लेने वाले बिहार के नेताओं में जीतन राम मांझी, ललन सिंह, गिरिराज सिंह, चिराग पासवान, नित्यानंद राय, रामनाथ ठाकुर, राज भूषण चौधरी और सतीश चंद्र दुबे शामिल हैं। बता दें कि 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद तय हो गया था कि देश में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें