मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव : भोपाल में मतदान के लिए चुनाव सामग्री बंटना शुरू, शाम तक टीमें पहुंचेगी पोलिंग बूथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मतदान प्रक्रिया देखने और समझने के लिए आठ देशों के प्रतिनिधि मौजूद

भोपाल। राजधानी भोपाल समेत नौ लोकसभा सीटों पर मंगलवार, 7 मई को

मतदान होगा। भोपाल में लोकसभा चुनाव कराने के लिए चुनावी सामग्री का वितरण

शुरू हो गया है। चुनावी सामग्री लेने मतदान कर्मी सोमवार सुबह सात बजे से

ही आना शुरू हो गए थे। कुल 2024 मतदान दल आज शाम तक पोलिंग बूथ की ओर रवाना

होंगे। लाल परेड और एमवीएम ग्राउंड से चुनाव सामग्री बांटी जा रही है। खास

बात यह है कि पहली बार पोलिंग टीम को टेबल पर ही सामग्री दी जा रही है।

वहीं, चुनाव कराने के बाद ये टीमें सीधे पुरानी जेल पहुंचेंगी। जहां पर

सामग्री जमा होगी।

लोकसभा निर्वाचन 2024 की

प्रक्रिया को देखने और उससे जुड़े विभिन्न चरणों को समझने के लिए आठ देशों

का अंतर राष्ट्रीय प्रतिनिधि दल भी इन दिनों भोपाल प्रवास पर है। ये दल

सुबह से एमवीएम ग्राउंड पर मौजूद है। इस दौरान संयुक्त मुख्य निर्वाचन

पदाधिकारी मनोज खत्री, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, सीईओ जिला पंचायत

ऋतुराज सिंह उनके साथ हैं। कलेक्टर एवं मास्टर ट्रेनर द्वारा अंतर

राष्ट्रीय प्रतिनिधि दल को चुनावी सामग्री बांटने की प्रक्रिया समझाई जा

रही है।

शाम तक पहुंच जाएंगी पोलिंग पार्टियां

उप

जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक पांडे ने बताया कि लाल परेड और एमवीएम ग्राउंड

में भोपाल जिले की सातों विधानसभा- बैरसिया, नरेला, गोविंदपुरा, हुजूर,

भोपाल उत्तर, भोपाल मध्य और भोपाल दक्षिण-पश्चिम के लिए बड़े डोम बनाए गए

हैं। सातों विधानसभाओं के दलों के लिए डोम में टेबल-कुर्सियां लगाई गई हैं।

टीमें यहां पर आकर मतदान सामग्री ले रहे हैं। सामान की जांच करने के बाद

उन्हें बसों में बैठकर मतदान केंद्रों की ओर रवाना किया जा रहा है। भोपाल

लोकसभा में आठवीं विधानसभा सीहोर भी शामिल हैं। जिसकी सामग्री सीहोर से ही

दी जाएगी। सभी मतदान दल शाम तक पोलिंग बूथ तक पहुंच जाएंगे।

400 बसें लेकर जाएंगी

मतदान

दलों को कुल 400 बसें लेकर जाएंगी। बता दें कि भोपाल में कुल 2034 मतदान

केंद्र हैं, जो 916 लोकेशन पर है। एक लोकेशन पर दो से तीन मतदान केंद्र भी

हैं। यही बसें मतदान दलों को वापस लेकर भी लौटेंगी। वहीं, वोटिंग के दौरान

गर्मी का असर भी रहेगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि गर्मी

से बचाव के लिए हर मतदान केंद्र पर ओआरएस, ठंडा पानी की व्यवस्था की गई है।

वहीं, छाया भी की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें