मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

जमीन मापी के दौरान हमला, पीड़ित ने पुलिस पर झूठे केस में फंसाने का लगाया आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जमीन मापी के दौरान हमला, पीड़ित ने पुलिस पर झूठे केस में फंसाने का लगाया आरोप

भागलपुर। जिले के सबौर थाना क्षेत्र से जमीन विवाद का एक मामला सामने प्रकाश में आया है। पीड़ित जगत कुमार सिंह का आरोप है कि जमीन के सीमांकन के दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया, लेकिन कार्रवाई के बजाय अब उन्हें ही झूठे केस में फंसाया जा रहा है।पीड़ित के अनुसार 15 दिसंबर 2025 की सुबह वह अपने भाई मनीष चन्द्र के साथ तातपुर रंगा मौजा स्थित अपनी निजी जमीन की मापी कराने पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग हरबे हथियार और लोहे की खंती लेकर पहुंचे और दोनों पर हमला कर दिया। इस हमले में जगत कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।घटना के वक्त पीड़ित ने सबौर थानाध्यक्ष को फोन कर सूचना दी थी। बाद में थाना में कांड संख्या 439/25 दर्ज कराया गया। लेकिन आरोप है कि अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित का कहना है कि जब परिजन ने थाना प्रभारी से संपर्क किया तो घटना को बाइक एक्सीडेंट बताने की बात कही गई। जगत कुमार सिंह ने इस दावे को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि हमला जमीन विवाद को लेकर हुआ था। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने बदले की भावना से उन पर झूठा एस/एसटी केस दर्ज कराया है। पीड़ित की पत्नी द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देने के बाद निष्पक्ष जांच का आश्वासन मिला है। पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें