मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र के डिंडौरी में सड़क हादसा, 14 की मौत, 20 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

डिंडौरी,

29 फरवरी। मध्य प्रदेश के डिंडौरी में पिकअप के पलटने से 14 लोगों

की मौत हो गई और कम से कम 20 लोग घायल हो गए। घायलों को शाहपुरा सामुदायिक

स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर

बताई गई है। डिंडौरी कलेक्टर और एसपी मौके पर हैं। कलेक्टर विकास मिश्रा

ने घटना की पुष्टि की है।

यह हादसा शाहपुरा थाना की

बिछिया पुलिस चौकी अंर्तगत बड़झर घाट में बुधवार देररात हुआ। बताया गया है

कि पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। सभी पीड़ित अमाही देवरी गांव के रहने

वाले हैं। यह लोग किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने मसूरघुघरी थाना इलाके के

निवास क्षेत्र में गए थे। देररात वापस लौटते समय पिकअप गाड़ी का ब्रेक फेल

हो गया। इस वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खेत में पलट गई।

मुख्यमंत्री

डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत

आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की

प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख

रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री

संपतिया उइके को डिंडौरी भेजा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें