मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा फुलवरिया जलाशय- डॉ प्रेम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा ।पर्यावरण वन एवं जलवायु मंत्री सह जिला प्रभारी डॉ प्रेम

कुमार मंगलवार को नवादा पहुंचे। उन्होंने उग्रवाद प्रभावित रजौली प्रखंड

के हरदिया पंचायत अंतर्गत फुलवरिया जलाशय का निरीक्षण किया।

फुलवरिया

जलाशय के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर वे मोहित हो गए और कहा कि जल्द ही

पर्यटन विभाग द्वारा ककोलत जल प्रपात एवं झारखंड के तिलैया डैम की तर्ज पर

फुलवरिया जलाशय को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

मंत्री

ने डाॅ कुमार ने कहा कि रजौली स्थित फुलवरिया डैम प्राकृतिक गोद में बसा

हुआ है। डैम के दोनों ओर पहाड़ एवं घना जंगल है। डैम के पास मात्र खड़े रहने

से शीतल हवाएं मन को मोह लेती है। इस डैम को पर्यटन स्थल बनाने को लेकर

पर्यटन विभाग के एमडी को कॉल कर आवश्यक कदम उठाने को निर्देशित किया।

मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि डीएफओ एवं डीडीसी को पर्यटन स्थल बनाने

संबंधित विषयों को जिलाधिकारी को सुपुर्द करने की बात कही है।

उन्होंने

कहा कि जल्द ही फुलवरिया डैम में फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगने वाला है,

जिससे रजौली वासियों को बिजली को लेकर काफी सुविधा मिलेगी। मौके पर डीडीसी

दीपक कुमार मिश्रा, डीएफओ संजीव रंजन, एसडीओ आदित्य कुमार पीयूष, एसडीपीओ

गुलशन कुमार, बीजेपी जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, रजौली मंडल अध्यक्ष गौरव

शांडिल्य गगन, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी, विमल

राजवंशी, रंजन कुमार बब्लू आदि मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें