मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा में दिलेश्वर कामत और राज्यसभा में संजय झा बने जदयू संसदीय दल के नेता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लोकसभा में दिलेश्वर कामत और राज्यसभा में संजय झा बने जदयू संसदीय दल के नेता

लोकसभा में दिलेश्वर कामत और राज्यसभा में संजय झा बने जदयू संसदीय दल के नेता

पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा में जदयू संसदीय दल के नेताओं के नाम का एलान किया। लोकसभा में दिलेश्वर कामत को और राज्यसभा में संजय झा को जदयू संसदीय दल का नेता चुना गया है।

अति पिछड़ी जाति से आने वाले दिलेश्वर कामत लगातार दूसरी बार सांसद चुने गये हैं। वे बिहार सरकार में मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के बेहद नजदीकी माने जाते हैं। दिलेश्वर कामत जदयू के टिकट पर वर्ष 2019 में सुपौल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार सत्रहवीं लोकसभा के सांसद निर्वाचित हुए थे। इस बार के लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार उन्होंने जीत हासिल की। अब नीतीश ने उन्हें खास जिम्मेदारी देते हुए लोकसभा में जदयू संसदीय दल का नेता घोषित किया है।

राज्यसभा में संजय झा को जदयू संसदीय दल का नेता बनाया गया है। संजय झा बिहार सरकार में मंत्री रहे हैं।वे पहली बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। संजय झा केंद्र सरकार में मंत्री पद के दावेदार थे लेकिन पार्टी को सिर्फ दो ही मंत्री पद मिलने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें