मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

जबलपुर : ईवीएम के खिलाफ याचिका दायर करने हाईकोर्ट पहुंचे दिग्विजय सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जबलपुर,। ईवीएम के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करने पूर्व

मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह जबलपुर पहुंचे। उन्होंने

सर्किट हाउस में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वह ईवीएम के

खिलाफ हाईकोर्ट में पिटीशन दायर करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम

को लेकर जो अविश्वास है इसका जवाब ना तो निर्वाचन आयोग दे रहा है और ना ही

सरकार दे रही है। दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा की सुप्रीम कोर्ट द्वारा

अप्रैल में दिए गए फैसले का निर्वाचन आयोग द्वारा पूरी तरह से पालन नहीं

किया गया। जिसके चलते वह टेक्निकल ग्राउंड को लेकर हाईकोर्ट में याचिका

दायर करने जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अप्रैल माह में सुप्रीम कोर्ट

जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपंकर दत्ता की पीठ ने फैसला सुनाते हुए

बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग खारिज कर दी थी। इसके साथ ही ईवीएम के

वोटो का वीवीपीएटी पर्चियों से 100 फ़ीसदी सत्यापन की मांग वाली सभी याचिका

भी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी। इस मामले में सुनवाई करते हुए

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि उम्मीदवार चाहे तो चुनाव परिणाम घोषित होने के 7

दिन के भीतर रिजल्ट की दोबारा जांच की मांग कर सकता है। ऐसी स्थिति में

माइक्रोकंट्रोलर की मेमोरी की जांच टेकनीशियन के द्वारा की जाएगी।

दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने नर्सिंग

घोटाले से लेकर वृक्षारोपण अभियान को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा

कि लाखों गड्ढे पौधारोपण के लिए खोदे जा रहे हैं पर गड्ढे कौन खोद रहा है

और इतनी संख्या में पौधारोपण भी हो रहा है या नहीं और पौधे खरीदने का

कांट्रेक्ट किस को मिल रहा है इन सब की गहराई से जांच होना चाहिए। पूर्व

मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शासकीय योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार पर

बोलते हुए कहा कि आजीविका मिशन में प्रधानमंत्री को जिस रिटायर्ड अधिकारी

के खिलाफ शिकायत मिली थी उसको ही उस जांच का प्रमुख बना दिया गया। दिग्विजय

सिंह के साथ शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें