मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

डीआईजी सह-एसएसपी ने किया पुलिस केंद्र का निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डीआईजी सह-एसएसपी ने किया पुलिस केंद्र का निरीक्षण

छपरा। सारण के पुलिस केंद्र में मंगलवार को आयोजित रैतिक परेड का डीआईजी सह-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष द्वारा विधिवत निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल के अनुशासन, शारीरिक दक्षता और व्यावसायिक कौशल को परखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में डीआईजी सह-एसएसपी ने सबसे पहले परेड की सलामी ली। इसके उपरांत उन्होंने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों के पहनावे, अनुशासन और फिजिकल फिटनेस का विस्तृत जायजा लिया। बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र के भौतिक निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षणरत सिपाहियों के पी.टी. और परेड कौशल का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए डीआईजी सह-एसएसपी ने उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने ड्रिल के दौरान पाई गई छोटी-मोटी त्रुटियों को सुधारने के लिए मौके पर ही प्रशिक्षकों और जवानों को प्रेरक दिशा-निर्देश दिए।संबोधन के दौरान उन्होंने पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा कि सुचारू कानून-व्यवस्था और जनता के बीच पुलिस की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए हर जवान का शारीरिक रूप से फिट होना और आधुनिक प्रशिक्षण से लैस होना अनिवार्य है। अनुशासन ही पुलिस बल की असली पहचान है। इस अवसर पर परेड में शामिल जवानों ने उत्साह और उच्च स्तरीय अनुशासन का प्रदर्शन किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस केंद्र के कई वरीय अधिकारी और प्रशिक्षक भी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें