मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

एआईएमआईएम चीफ के बिगड़े बोल, खुद को तेजस्वी का बताया जीजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एआईएमआईएम चीफ के बिगड़े बोल, खुद को तेजस्वी का बताया जीजा

एआईएमआईएम चीफ के बिगड़े बोल, खुद को तेजस्वी का बताया जीजा

पटना/किशनगंज। देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव चल रहा है। राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता क्षेत्र में रैली और जनसभा कर रहे हैं। इस बीच एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार के किशनगंज में रैली की और मोदी-तेजस्वी पर जमकर बरसे।

असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार के किशनगंज संसदीय क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान ओवैसी ने खुद को तेजस्वी का जीजा बता दिया।एआईएमआईएम चीफ ने कहा कि किशनगंज लोकसभा सीट पर प्रचार अभियान जोरों पर है, जहां 68% मुस्लिम वोटर हैं। उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर कहा कि वे (मोदी) CAA-NRC लागू करके मुसलमानों को नागरिकता से महरूम करना चाहते हैं। नरेंद्र मोदी और अमित शाह सीमांचल की जनता को घुसपैठी बोलकर तौहीन कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि क्या 10 साल से वो लोग सो रहे थे ? वह हमेशा घुसपैठिया करार देते हैं। इससे यह बात साबित होती है कि एनआरसी के जरिए तकलीफ पहुंचाना चाहते हैं। सीमांचल की जनता के लिए पूर्णिया में एयरपोर्ट क्यों नहीं बनाया गया। ओवैसी ने अपनी सभाओं में मुस्लिम मतदाताओं को गोलबंद करने के लिए विवादित बाबरी मस्जिद के साथ-साथ बिल्किस बानो तक का जिक्र किया और केंद्र को जालिमों की सरकार बताई।ओवैसी ने तेजस्वी को लेकर पूछे गए सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि दूल्हे भाई के बैगर जिंदा नहीं रह सकते। दरअसल, ओवैसी से यह सवाल किया गया था कि तेजस्वी यादव लगातार आप पर निशाना साध रहे हैं, जिसके जवाब में ओवैसी मर्यादा भूल गए और खुद को तेजस्वी यादव का जीजा बता दिया। उन्होंने कहा कि बिना दूल्हे भाई का नाम लिए वो जिंदा नहीं रह सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें