राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए धोनी को मिला आमंत्रण

रांची: राम मंदिर को लेकर पूरे देश में खुशी की लहर है। हर कोई रामलला को देखने के लिए व्याकुल है। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कई लोगों को न्यौता भेजा जा चुका है। इस क्रम में महेंद्र सिंह धोनी को भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। आरएसएस प्रांत कार्यवाह धनंजय सिंह ने उन्हें आमंत्रण पत्र दिया है। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी वहां मौजूद थे। विदित हो कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या नगरी में 22 जनवरी 2024 को भव्य तरीके से रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।





