जेएससीए टेनिस चैंपियनशिप में धोनी और सुमित की जोड़ी ने जीता पहला मुकाबला
रांची: जेएससीए टेनिस चैंपियनशिप में रविवार को एमएस धोनी और सुमित की
स्टार जोड़ी ने प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में सौरभ और रोहित की जोड़ी
को मात दी। धोनी और सुमित की जोड़ी ने ये मुकाबला 6-1, 6-1, 6-1 के सीधे
सेट में जीत दर्ज की। धोनी और सुमित की जोड़ी 2018, 2019 और 2022 में भी
जेएससीए कंट्री क्रिकेट क्लब टेनिस टूर्नामेंट जीत चुकी है.
रविवार को खेले गए मुकाबले
मेंस सिंगल
सुमित कुमार बजाज ने रोहित कुमार को 6-3, 6-3 से हराया
मेंस डबल
सुमित कुमार बजाज और पंकज की जोड़ी ने रोहित कुमार और शशि की जोड़ी को 6-3, 3-6 और 6-1 से हराया
टीम चैंपियनशिप
शशि, सौरभ, रोहित और सुमित ने श्रेयश, डॉ जयंत और प्रकाश मोदी को मात दी।
राष्ट्रीय सागर संवाददाता





