मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस और दस्यु गिरोह में मुठभेड, दस्यु अजीत एवं कल्याण गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पुलिस और दस्यु गिरोह में मुठभेड, दस्यु अजीत एवं कल्याण गिरफ्तार

धौलपुर। पूर्वी राजस्थान के धौलपुर जिले में वांछित आरोपितों, इनामी बदमाशों एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाएं जा रहे अभियान के तहत बुधवार को पुलिस और दस्यु अजीत-कल्याण गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई। अल सुबह जिले के थाना बसईडांग इलाके में हुई इस मुठभेड में हार्डकोर एवं जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल 50-50 हजार के इनामी बदमाशों अजीत एवं कल्याण को पुलिस ने धर दबोचा। मुठभेड़ में पुलिस ने दस हजार के इनामी बदमाश धीरज को भी गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दस्यु अजीत ठाकुर के पैर में गोली लगने के बाद में उसे उपचार के लिए धौलपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि पुलिस को बसई डांग थाना इलाके के चंबल के बीहड में सात क्यारी क्षेत्र में दस्यु अजीत एवं कल्याण गिरोह के मूवमेंट की सूचना मिली थी। इस सूचना पर पुलिस डीएसटी टीम, थाना बसईडांग, सायबर सेल एवं स्पेशल टीम ने इलाके में घेराबंदी की। बुधवार अलसुबह सात क्यारी इलाके में पुलिस की मुठभेड़ दस्यु गिरोह से हुई। मुठभेड़ में दोनों तरफ से फायरिंग के बाद पुलिस द्वारा 50-50 हजार के इनामी बदमाश अजीत व कल्याण एवं 10 हजार के इनामी बदमाश को धर दबोचने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने इनामी बदमाशों के कब्जे से हथियार एवं कारतूस भी बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जबाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से इनामी बदमाश अजीत ठाकुर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए कडी सुरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इनामी बदमाश अजीत ठाकुर का जिला अस्पताल में इलाज जारी है तथा उसकी हालत खतरे के बाहर बताई गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें