मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

एसीबी की टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एसीबी की टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को दबोचा

धौलपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की धौलपुर टीम ने बुधवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक पटवारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने कृषि भूमि का नामांतरण खोलने की एवज में यह रिश्वत मांगी थी। इस संबंध में ब्यूरो की टीम ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की धौलपुर टीम के अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद मीणा ने बताया कि एक परिवादी ने ब्यूरो को धौलपुर में पटवारी वीरेंद्र शर्मा द्वारा नामांतरण खोलने के एवज में रिश्वत मांगने शिकायत की थी। शिकायत में परिवादी ने बताया कि उसने कृषि भूमि खरीदी थी तथा उसका नामांतरण खोलने का आवेदन किया था। लेकिन नामांतरण खोलने के नाम पर धौलपुर तहसील के बसई सामंता हलके में तैनात पटवारी वीरेंद्र शर्मा ने उसे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी है। इस शिकायत के सत्यापन के बाद ब्यूरो की टीम ने अपना जाल बिछाया और बुधवार सुबह पटवारी वीरेंद्र शर्मा को शहर के कायस्थपाड़ा स्थित उसके किराए के मकान में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा। मीणा ने बताया कि आरोपी पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपी पटवारी वीरेंद्र शर्मा को गुरुवार को भरतपुर में एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें