मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

धमतरी : धीवर समाज ने निकाली भव्य चुनरी शोभायात्रा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धमतरी नवरात्र महोत्सव के पंचमी तिथि पर 13 अप्रैल को धीवर

समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मकई गार्डन से शाम साढ़े चार बजे

यह शोभायात्रा निकली, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के बच्चे, युवक,

बड़े-बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हुई। सिर में चुनरी व प्रसादी की टोकरी लेकर

महिलाएं चल रही थी। आगे-आगे युवाओं की टोली भक्ति गीतों में नाचते-गाते चल

रहे थे।

रास्ते में ब्राम्हणपारा स्थित बम्लेश्वरी देवी, मां

विंध्यवासिनी मंदिर में चुनरी चढ़ाई। इसके बाद यह शोभायात्रा दानीटोला

स्थित शीतला मंदिर पहुंची, जहां मन को शीतलता देने वाली शीतला माता को

चुनरी चढ़ाकर कुटुंबजनों और शहरवासियों की कुशल मंगल की कामना की। मां

दंतेश्वरी मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा में धीवर समाज के

प्रदेश संरक्षक परमेश्वर फूटान, अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद जगबेड़हा, महिला

प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष संध्या हिरवानी, होरीलाल मत्स्यपाल, सोहन धीवर,

सोनूराम सपहा, दिलीप नाग, गणेश कोसरिया, तीरथराज फूटान, फिरोज हिरवानी,

चेतन नारायण धरमगुड़ी, मोतीलाल धीवर, पवन हिरवानी, खूबलाल धरमगुड़ी, राजू

ओझा, बलराम हिरवानी, कृष्णा हिरवानी, होमशंकर हिरवानी, आशा धीवर, मीना बैगा

नाग, धृति हिरवानी, कीर्तन मीनपाल, यशवंत कोसरिया, राजकुमार फुटान,

शैलेन्द्र नाग, देव फुटान, राजकुमार कोसरिया, रमेश कोसरिया, लेखराम नाग,

हेमंत धरमगुड़ी, गजानंद धीवर, शिव ओझा, तेजप्रकाश रिगरी, शत्रुघन धीवर,

जगेश्वर सपहा, त्रिलोक मीनपाल, केशव सपहा समेत बड़ी संख्या में समाजजन

शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें