मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

धीरज शर्मा एनसीपी यूथ विंग के अध्यक्ष नियुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । युवा नेता धीरज शर्मा देशभर में एनसीपी की युवा

टीम का नेतृत्व करेंगे। सोमवार को दिल्ली में आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम

में एनसीपी प्रमुख अजीत पवार, वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल, रायगढ़ से सांसद

सुनील तटकरे और धनंजय मुडे की उपस्थिति में धीरज शर्मा को एनसीपी यूथ विंग

के अध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इसके साथ ही एनसीपी का 26वां

स्थापना दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी ने अजीत युवा योद्धा कैंपेन

की शुरुआत की, जिससे देश भर में दस लाख युवाओं को जोड़ने का संकल्प लिया

गया।

लोकसभा चुनाव के बाद एनसीपी की दिल्ली में गतिविधियां तेज हो

गई हैं। सोमवार को पार्टी ने वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थति में दो बड़े

फैसले लिये। एनसीपी के स्थापना दिवस पर युवा नेता धीरज शर्मा को एनसीपी

युवा विंग अजीत युवा योद्धा का अध्यक्ष चुना गया, इसके साथ ही अजीत युवा

योद्धा कैंपेन भी लांच किया गया। लंबे समय से पार्टी की गतिविधियों से

जुड़े धीरज शर्मा अब देशभर में एनसीपी की अजीत युवा योद्धाओं को एकजुट करने

की कमान संभालेंगे। अजीत युवा योद्धा कैंपन सोमवार को औपचारिक रूप से लांच

कर दिया गया, जिससे देशभर के युवाओं को जोड़ने का काम किया जाएगा। युवा

योद्धा टीम गांव और जिला स्तर पर भी पार्टी के प्रचार प्रसार के साथ ही

युवाओं के मुद्दों पर भी काम करेगी।

इस अवसर पर एनसीपी अजीत युवा

योद्धा के अध्यक्ष धीरज शर्मा ने बताया कि युवाओं को एकजुट कर देश के विकास

से जोड़ने और जमीनी स्तर पर युवाओं की समस्याओं को सुनने उसका समाधान करने

के लिए केंद्र तक उनकी बात पहुंचाने आदि का काम करेगी। पार्टी प्रमुख

द्वारा मुझे इस जिम्मेदारी के लिए चुना गया है, मैं पूरी कोशिश करूंगा कि

पार्टी की उम्मीदों और उनके भरोसे पर हमेशा खरा उतरूं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें