मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:33 · नई दिल्ली संस्करण

धमतरी : भीषण गर्मी में भी जलाशयों ने थामा जीवन का संबल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
धमतरी : भीषण गर्मी में भी जलाशयों ने थामा जीवन का संबल

गंगरेल में 47.32% और मुरूमसिल्ली में 82.70% जल भराव, खरीफ और पेयजल आपूर्ति को राहतधमतरी। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बावजूद जिले के प्रमुख जलाशयों में पर्याप्त जल भंडारण बना हुआ है। महानदी जलाशय परियोजना एवं सोंदूर जलाशय परियोजना के ताज़ा आंकड़े यह संकेत दे रहे हैं कि जिले में पेयजल आपूर्ति और आगामी खरीफ सीजन की शुरुआती जरूरतों को लेकर फिलहाल राहत की स्थिति बनी हुई है। जलाशयों में उपलब्ध जल किसानों और आम नागरिकों के लिए उम्मीद की किरण बना हुआ है।रविशंकर सागर जलाशय गंगरेल का वर्तमान जल स्तर 343.69 मीटर दर्ज किया गया है। जलाशय की कुल उपयोगी जल भराव क्षमता 767 मिलियन घन मीटर है, जिसके मुकाबले वर्तमान में 362.97 मिलियन घन मीटर उपयोगी जल उपलब्ध है। यह कुल क्षमता का 47.32 प्रतिशत है। जलाशय में 1456 क्यूसेक पानी की आवक तथा 1100 क्यूसेक जावक दर्ज की गई है, जिससे जल स्तर संतुलित बना हुआ है।मुरूमसिल्ली जलाशय जिले के जलाशयों में सबसे बेहतर स्थिति में नजर आ रहा है। यहां वर्तमान जल स्तर 375.10 मीटर दर्ज किया गया है तथा कुल उपयोगी क्षमता के मुकाबले 82.70 प्रतिशत जल भंडारण उपलब्ध है। वहीं दुधावा जलाशय में 423.57 मीटर जल स्तर के साथ 221.92 मिलियन घन मीटर उपयोगी जल संग्रहित है, जो इसकी कुल क्षमता का 78.11 प्रतिशत है। सोंदूर जलाशय में भी संतोषजनक स्थिति बनी हुई है। यहां वर्तमान जल स्तर 1506.84 मीटर दर्ज किया गया है। 180 मिलियन घन मीटर की कुल उपयोगी भराव क्षमता वाले इस जलाशय में वर्तमान में 113.323 मिलियन घन मीटर जल उपलब्ध है, जो कुल क्षमता का लगभग 63.08 प्रतिशत है।जल संसाधन विभाग के अनुसार जलाशयों में मौजूद यह जल भंडारण आगामी खरीफ सीजन की प्रारंभिक सिंचाई आवश्यकताओं और पेयजल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। विभाग द्वारा सभी प्रमुख जलाशयों के जल स्तर की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि जरूरत के अनुसार जल प्रबंधन और वितरण सुचारु रूप से किया जा सके। भीषण गर्मी के दौर में जलाशयों की यह स्थिति जिले के लिए राहतभरी खबर मानी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें