मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

ढाका में गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग,लाखो की संपत्ति जलकर राख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण,21फरवरी ।जिले के ढ़ाका थाना क्षेत्र स्थित सिंचाई विभाग के

निरीक्षण भवन के समीप गैस सिलिंडर लीक होने के बाद दो घरों में आग लग

गई।जिससे लाखों की सम्पति जलकर राख हो गई।

आग लगने की

सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग

पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार ढ़ाका-घोड़ासहन रोड में निरीक्षण

भवन के समीप गैस सिलेंडर लीक होने से राजेंद्र साह के घर में आग लगी।जिसकी

लपटे पड़ोस में मिश्रीलाल साह के मकान को भी अपने जद में ले लिया।आग लगने

के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मचा रहा।

स्थानीय लोगो

की मदद से घर के अंदर मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया।वही फायर

ब्रिगेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू

पाया। घटना में पीड़ित मिश्रीलाल साह ने बताया कि आग से उनके किराना दुकान

में रखे लाखों के समान जलकर राख हो गये।क्षति का आकलन करने को लेकर

अधिकारियो की टीम मौके पर पहुंची है।ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है,कि अगलगी

की इस घटना में लगभग 10 लाख से ज्यादा की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें