मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

कांस्टेबल भर्ती पर डीजीपी की सख़्त नजर: 3 जनवरी तक मेडिकल व सत्यापन पूरे करने के निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांस्टेबल भर्ती पर डीजीपी की सख़्त नजर: 3 जनवरी तक मेडिकल व सत्यापन पूरे करने के निर्देश

जयपुर। राजस्थान पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा बुधवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों में भाग ले रहे हैं। इसी क्रम में राज्य स्तरीय कांस्टेबल भर्ती–2025 के लिए चयनित अभ्यर्थियों की तैयारी एवं प्रक्रिया की समीक्षा को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई।बैठक में डीजीपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चयनित अभ्यर्थियों के मेडिकल परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन एवं पुलिस सत्यापन की समस्त प्रक्रिया 3 जनवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण की जाए। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।इसके पश्चात डीजीपी राजीव कुमार शर्मा पुलिस मुख्यालय से नव नियुक्त कांस्टेबलों की नियुक्ति से संबंधित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) में भी शामिल होंगे। इस वीसी के माध्यम से नियुक्ति प्रक्रिया की प्रगति,प्रशिक्षण व्यवस्था और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।बैठक में पुलिस भर्ती एवं प्रशिक्षण से जुड़े वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद है और उन्होंने डीजीपी को अब तक की तैयारियों से अवगत कराया। डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें