मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

देवास: शादी में जा रहे परिवार की कार टायर फटने से पलटी, महिला की मौत, 6 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
देवास: शादी में जा रहे परिवार की कार टायर फटने से पलटी, महिला की मौत, 6 घायल

देवास। मध्य प्रदेश के देवास में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां टोंककला क्षेत्र में मक्सी रोड पर बरखेड़ा फाटा के पास शादी समारोह के लिए जा रहे एक परिवार की तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 8:30 बजे हुआ, जब इंदौर से पचोर जा रहा परिवार विवाह सम्मेलन में शामिल होने के लिए निकला था। रास्ते में अचानक कार का टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में इंदौर निवासी निर्मला पत्नी घनश्याम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कृष्णा साहू (35), मंजू साहू (23), आर्यन साहू (6), आदर्श साहू (लगभग ढाई वर्ष) और चालक कृष्णा मुरारी सहित अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।बताया जा रहा है कि यह परिवार इंदौर के नंदा नगर क्षेत्र से दूल्हे की ओर से आयोजित विवाह सम्मेलन में शामिल होने जा रहा था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही टोंककला पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें