मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

डेवन कॉन्वे का दोहरा शतक, न्यूजीलैंड ने 575 रन पर घोषित की पहली पारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
डेवन कॉन्वे का दोहरा शतक, न्यूजीलैंड ने 575 रन पर घोषित की पहली पारी

बे ओवल। वेस्टइंडीज के खिलाफ बे ओवल में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने डेवन कॉन्वे के दोहरे शतक की बदौलत अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 575 रन बनाकर घोषित की।

न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत 1 विकेट पर 334 रन से शुरू की थी।

कॉन्वे ने 178 और जैकब डफी ने 9 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई।

डेवन कॉन्वे ने अपने करियर का दूसरा दोहरा शतक लगाया। कॉन्वे 367 गेंद पर 31 चौकों की मदद से 227 रन की पारी खेलकर आउट हुए। ये उनके टेस्ट करियर का छठा शतक था। इस दोहरे शतक से कॉन्वे का आत्मविश्वास बढ़ा होगा। कॉन्वे लंबे समय से एक बड़ी पारी की तलाश में थे।

केन विलियमसन 31 और ग्लेन फिलिप्स 29 रन बनाकर आउट हुए। रचिन रवींद्र 72 और एजाज पटेल 30 रन बनाकर नाबाद रहे। माना जा रहा था कि न्यूजीलैंड रचिन को शतक का मौका देगी, लेकिन कप्तान लैथम ने 8 विकेट पर 575 रन पर पारी घोषित कर दी।

पहले दिन लैथम ने 137 रन की पारी खेलकर आउट हुए थे। लैथम ने 246 गेंद पर 1 छक्के और 15 चौकों की मदद से 137 रन बनाए थे। टेस्ट करियर का ये उनका 15वां शतक था।

वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच और रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट लिए, जबकि जायडन सिल्स, एंडरसन फिलिप, और जस्टिन ग्रिव्स ने 2-2 विकेट लिए।

वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी की सधी शुरुआत की है। शुरुआती 8 ओवर में वेस्टइंडीज ने 38 रन बना लिए हैं। जॉन कैंपबेल 14 और ब्रैंडन किंग 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे चल रही है। सीरीज का पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था, जबकि दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड विजयी रही थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें