बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र का पद से इस्तीफा

पटना। बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने पद से त्यागपत्र दे दिया है। वे 25 अगस्त, 2022 को बिहार विधान परिषद के सभापति चुने गये थे।इससे पूर्व वे तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सन 2002 में निर्दलीय एवं 2008 में जनता दल (यू.) से बिहार विधान परिषद के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। सन 2008 में बिहार सरकार में आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री रहे। सन 2014 में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय सदस्य के रूप में तथा 2020 में जनता दल (यू) से तिरहुत स्नातक क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए।





