मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बाद भी जयपुर सेंट्रल जेल में फिर पहुंचा मोबाइल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कड़े सुरक्षा इंतजामों के बाद भी जयपुर सेंट्रल जेल में फिर पहुंचा मोबाइल

जयपुर। लालकोठी थाना इलाके में स्थित जयपुर सेंट्रल जेल में मोबाइल मिलने का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। इतनी कड़े सुरक्षा इंतजामों के बाद भी सेंट्रल जेल में मोबाइल पहुंच रहे है। इससे जयपुर सेंट्रल जेल पर सवालिया निशान उठ रहे है। जहां अब जेल में बैरक के पीछे लावारिस मोबाइल मिलने का मामला सामने आया है। इसे लेकर जेल प्रशासन की ओर से थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पडताल में जुटी है।थानाधिकारी प्रकाश राम विश्नोई ने बताया कि जयपुर सेंट्रल जेल के प्रहरी राजेन्द्र प्रसाद मीणा (27) ने मामला दर्ज करवाकया है कि पिछले काफी समय से जेल में सर्च अभियान चल रहा है। इसी के चलते जेल के वार्ड नंबर 3 की बैरक नंबर एक के पीछे लावारिस हालत में एक मोबाइल पड़ा मिला। पकड़े जाने के डर से किसी बंदी ने मोबाइल को बैरक के पीछे फेंक दिया। लावारिस मिले मोबाइल में सिमकार्ड लगा मिला है। जेल प्रशासन की ओर से मोबाइल को जब्त किया गया। पुलिस जब्त मोबाइल और सिम कार्ड के आधार पर यूज करने वाले बंदी की तलाश कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई मनोज कुमार को सौंपी गई है।53 मोबाइल किए गए बरामदगौरतलब है कि सितम्बर महीने में जेल प्रशासन की ओर से 19 मामले दर्ज करवाए गए है। जिसमें 31 मोबाइल बरामद हुए है। अक्टूबर में 15 मामले दर्ज कर 17 मोबाइल दर्ज किए गए। नवम्बर महीने में अभी तक दो मामले दर्ज कर 5 मोबाइल फोन मिले है।जेल में मोबाइल पहुंचने का रहस्य बरकरारऐसे मामले लगातार सामने आने के बाद गांधीनगर सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन कर पूरे मामले की तह तक जाने की कवायद की गई थी। हालांकि अभी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पा रही है कि जेल में बंदियों तक मोबाइल, सिम और अन्य प्रतिबंधित सामग्री कैसे पहुंच रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें