मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस में आंतरिक कलह चरम पर, जनता का विश्वास हुआ खत्म : उप मुख्यमंत्री साव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांग्रेस में आंतरिक कलह चरम पर, जनता का विश्वास हुआ खत्म : उप मुख्यमंत्री साव

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज शनिवार को नवा रायपुर निवास कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में कांग्रेस वार्ड अध्यक्षों की सूची निरस्त होने पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि, जनता का कांग्रेस से विश्वास उठ चुका है। पार्टी के भीतर आपसी खींचतान और नेतृत्व की कमी साफ दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अनुशासन और तय प्रक्रिया का अभाव है, जहां निर्णय बार-बार बदले जाते हैं। जो नेता पावर में आता है वो अपना कानून अपने हिसाब से चलाते हैं। जिला अध्यक्ष ने सूची बनाई, उसे प्रदेश अध्यक्ष ने निरस्त कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष बनाएंगे, तो जिला अध्यक्ष निरस्त कर देंगे तो ये खेल चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि, कार्यकर्ताओं की इज्जत, जनता का सम्मान कांग्रेस नेताओं के डिक्शनरी में नहीं है।उन्होंने कहा कि, पश्चिम बंगाल के लिए भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र आम जनता की खुशहाली, महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने इसे राज्य के समग्र विकास का स्पष्ट रोडमैप बताया। उन्होंने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में परिवर्तन तय है और जनता ममता बनर्जी सरकार से छुटकारा चाहती है।साव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस द्वारा राजनीति किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब महिलाओं को उनका अधिकार मिल रहा है, लेकिन कांग्रेस इस पर भी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा एक परिवार के बारे में सोचती है, जबकि भाजपा देश की महिलाओं और जनता को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें