मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

लालू प्रसाद एक सजायाफ्ता, भ्रष्टाचारी-वंशवादी लोग :विजय सिन्हा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। राजद सुप्रीमो लालू यादव की ओर से प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी पर दिये गये बयान पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने पलटवार

किया है। उन्होंने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लालू प्रसाद

एक सजायाफ्ता, भ्रष्टाचारी और वंशवादी लोग हैं।

विजय

सिन्हा ने कहा कि लालू प्रसाद राजनीतिक जोकर भी रहे हैं। राजनीति में तरह

तरह की बातें कहकर वे बिहार के सम्मान को गिराते हैं। प्रधानमंत्री सनातन

के गौरव है और लालू प्रसाद के इस तरह के बयान से पूरा देश शर्मिंदा होता

है। पीएम मोदी के इस एलान के बाद कि यूपी के बाद अब बिहार में राम राज

आएगा, उस बयान से ये लोग घबरा गए हैं। इनके बेटा को मुख्यमंत्री बनाने का

सपना टूट गया, परिवार, पत्नी और बाल बच्चे से बाहर नहीं निकल पाए। लालू

प्रसाद क्या बोलेंगे वे मानसिक रूप से बीमार हो चुके हैं।

विजय

सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के 140 करोड़ लोगों के सनातन का

सम्मान को बढ़ाया है लेकिन ये वही लालू प्रसाद हैं, वे और उनके लोगों ने

सनातन और सनातन के धर्म गुरुओं, देवी देवताओं को लजिज्त करने का काम किया।

पटना

के गांधी मैदान में तीन मार्च को महागठबंधन की रैली में आरजेडी अध्यक्ष

लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा

था कि नरेंद्र मोदी हिंदू नहीं हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें