मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

दशहरा,दीपावली,महापर्व छठ और होली पर यात्रियों के बस किराए में विशेष छूट प्रदान करने के लिए 24 करोड़ रुपये की स्वीकृति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि दशहरा, दीपावली, छठ और होली पर दूसरे राज्यों से बिहार आने-जाने वाले यात्रियों और कामगारों की सुविधा के लिए त्योहारी सीजन में अंतर्राज्यीय बस परिचालन पर विशेष छूट देने के लिए 24 करोड़ 06 लाख 36 हजार रुपये की स्वीकृति दी है।

उपमुख्यमंत्री चौधरी ने गुरुवार काे बयान जारी कर बताया कि सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 में दुर्गापूजा, दीपावली, छठ और होली के अवसर पर लोक-निजी भागीदारी यानि पीपीपी मॉडल के तहत चलने वाली डीलक्स नन-एसी, डीलक्स एसीऔर डीलक्स स्लीपर एसी बसों के किराए में राहत दी जाएगी। इसके लिए 24 करोड़ 06 लाख 36 हजार रुपये की मंजूरी प्रदान की है।

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने इस विशेष छूट योजना का खर्च अनुमानित 24.06 करोड़ रुपये बताया था। चूकि वर्तमान बजट मद में केवल 10 करोड़ रुपये का ही प्रावधान है, इसलिए शेष राशि बिहार आकस्मिकता निधि (बीसीएफ) से अग्रिम उपलब्ध कराई जाएगी।

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में सार्वजनिक परिवहन का लगातार विस्तार हो रहा है। डबल इंजन वाली एनडीए सरकार बिहार और बिहार के बाहर रहने वाले लोगों की सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में हाल ही में रेलवे ने दीपावली और छठ पर 12 हजार स्पेशल ट्रेन सेवा के संचालन का निर्णय लिया है और अब बिहार सरकार ने अंतर्राज्यीय बस परिचालन पर विशेष छूट देने के लिए 24 करोड़ 06 लाख 36 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें