मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में एटीएफ पर वैट 4% करने से एयरप्लेन की संख्या दुगनी हो जाएगी: सम्राट चौधरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए विमान ईंधन- एभिएशन टरबाइन फ्यूल यानी एटीएफ ( एटीएफ) पर मूल्य वर्धित कर (वैट) की दर 29 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी कर दी है। यह कदम बिहार में हवाई सेवाओं को प्रोत्साहन देने और निवेश के माहौल को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार का यह निर्णय बिहार को उन अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाएगी जिन्होंने पहले ही एटीएफ पर वैट घटाकर हवाई यातायात को विस्तार देने में सफलता प्राप्त की है।उन्होंने कहा कि इसके पहले केवल रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (अरसीएस) के तहत एक प्रतिशत और गया एयरपोर्ट के लिए 4 प्रतिशत वैट दर लागू थी। अब यह सुविधा दूसरे सभी हवाई अड्डों को भी मिलेगी।उन्हाेंने बताया कि बिहार में एटीएफ पर 29 प्रतिशत कर दर उतर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र आदि राज्यों की तुलना में ज्यादा थी। इस वजह से वायुयान कंपनियों द्वारा उन्हीं राज्यों में ATF का क्रय कर लिया जाता था जहां वैट की दर कम है।वाणिज्य कर विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में एटीएफ से कुल वैट संग्रह 62.28 करोड़ रुपये था, जो विभाग के कुल राजस्व का मात्र 0.16 फीसदी था। वर्ष 2024-25 में यह 71.67 करोड़ रुपये रहा, जो मात्र 0.17 फीसदी के करीब है।उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि यह निर्णय बिहार को निवेश और पर्यटन की दृष्टि से एक नई ऊंचाई तक ले जाएगा। हवाई सेवाओं के विस्तार से जहां राज्य के नागरिकों को यात्रा अनुभव बढ़ेगा वहीं औद्योगिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा और पर्यटन तथा उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें