मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने 50वीं बिहार यात्रा से रचा इतिहास, दी 50 हजार करोड़ की सौगात: सम्राट चौधरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बार बिहार आकर एक नया इतिहास रचा है। वे 50 बार बिहार की यात्रा कर राज्य के विकास में अभूतपूर्व योगदान करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हो गए हैं।उन्होंने कहा कि मोदी जी के मन में बिहार बसता है और बिहार की जनता उनके प्रेम के लिए आभारी हैं। प्रधानमंत्री की यात्राओं का यह अर्धशतक बिहार जैसे पिछडे राज्य के तेज ढांचागत विकास के प्रति उनके संकल्प के लिए याद रखा जाएगा।सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में बिहार को 1,65000 करोड़ का विशेष आर्थिक पैकेज दिया था। इस पैसे से फोरलेन सड़कों , एक्सप्रेसवे और महासेतुओं का निर्माण करने में बडी मदद मिली।उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार की 50वीं यात्रा में राज्य को 50 हजार करोड़ रुपये की 16 से अधिक विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यस की सौगात दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पिछली लगभग सभी यात्राओं के दौरान बिहार को किसी योजना के उ‌द्घाटन या शिलान्यस का उपहार देकर लौटे । इस बार वे पटना एयरपोर्ट को नया टर्मिनल देने के अलावा बिहटा एयरपोर्ट विस्तार योजना और नवीनगर पावर प्लांट योजना का शिलान्यास भी करेंगे।श्री चौधरी ने कहा कि वह दिन दूर नहीं , जब आप पटना से सीधे लंदन-पेरिस की उड़ान भर सकेंगे ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें