मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भागलपुर में लगाया भूमि सुधार जनकल्याण संवाद, लापरवाह अधिकारियों की लगाई 'क्लास'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भागलपुर में लगाया भूमि सुधार जनकल्याण संवाद, लापरवाह अधिकारियों की लगाई 'क्लास'

भागलपुर। बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व और भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा का भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम जारी है। सोमवार को वे भागलपुर के टाउन हॉल में संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए और 'ऑनस्पॉट' लोगों की समस्याओं का निपटारा किया।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कोताही बरतने वाले अधिकारियों की क्लास भी लगाई।

उन्होंने एक अधिकारी पर भड़कते हुए कहा कि इस तरह का रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को समय पर अपने दायित्व निभाने होंगे और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना होगा। पुराने मामलों को देखना भी अधिकारी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने साफ कहा कि जब जनता अपनी समस्या लेकर आती है, तो हमें उसे प्राथमिकता देनी होगी। अधिकारियों का काम केवल रिपोर्ट बनाना या फाइलें चलाना नहीं है, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान करना भी है। पुराने मामलों के पेंडिंग रहने से सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठते हैं। अक्सर पुराने मामलों की अनदेखी की शिकायतें सामने आती हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "भूमि जनसंवाद का मकसद गरीब, वंचित और पीड़ित लोगों को त्वरित न्याय मिल सके। यदि अधिकारी सिर्फ फाइलें घुमाते रहेंगे और कोर्ट का बहाना बनाकर जिम्मेदारी से बचेंगे, तो यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

उल्लेखनीय है कि विजय सिन्हा जहां प्रमंडलवार भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं, वहीं बिहार राजस्व सेवा संघ उनके विरोध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

इधर, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा इस संवाद कार्यक्रम से पहले बाबा बूढ़ानाथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।

उन्होंने अपने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर लिखा, "आज भागलपुर की पावन धरती पर स्थित बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। देवाधिदेव महादेव की अनुकंपा से समस्त बिहारवासियों एवं भागलपुरवासियों के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति, सद्भाव और समृद्धि बनी रहे, यही मेरी हार्दिक कामना और प्रार्थना है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें