मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

उप मुख्यमंत्री ने शिक्षकों के अवकाश तालिका का किया लोकार्पण, बेहतर बिहार बनाने का आह्वान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उप मुख्यमंत्री ने शिक्षकों के अवकाश तालिका का किया लोकार्पण, बेहतर बिहार बनाने का आह्वान

नवादा।बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को जिला प्राथमिक शिक्षक संघ नवादा के सौजन्य से शिक्षकों के लिए बिहार सरकार द्वारा जारी अवकाश तालिका का लोकार्पण किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह खानवा जा रहे थे इसी बीच हिस्सा में उन्होंने शिक्षकों के कैलेंडर का लोकार्पण किया ।हिसुआ में भाजपा नेता आलोक कुमार के आवास के समीप किया गया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कुमार ,मनोज कुमार ,अजीत कुमार भोला सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।उपमुख्यमंत्री ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसके लिए जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह को बधाई दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि शिक्षकों को समाज में पूरा सम्मान मिलना चाहिए। शिक्षक ही समाज के मेरुदंड है। उन्होंने शिक्षकों को बेहतर तरीके से कार्य कर बिहार के नवनिर्माण में अपनी भूमिका भी सुनिश्चित करने को कहा ।प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि निश्चित तौर पर नवादा जिले के शिक्षक शैक्षिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में लगे हुए हैं ।उन्होंने कहा वह दिन दूर नहीं जब नवादा के शिक्षक बेहतर शिक्षा व्यवस्था देकर राज्य में अव्वल स्थान प्राप्त करेंगे। उपमुख्यमंत्री का अध्यक्ष अशोक ने स्वागत करते हुए कहा कि आपने शिक्षकों के लिए जो सहायता की है ।उसे हम कभी नहीं भूलेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें